NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, UP और बिहार के इन जगहों से गुजरेगी 20 और 21 जून को स्पेशल ट्रेन

NEET Exam 2026 : नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 और 21 जून को प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा 21 जून को तीन नियमित ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा.

NEET Exam 2026 : (अमर नाथ शर्मा) नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 और 21 जून को प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा 21 जून को तीन नियमित ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा.

नीट अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाड़ी संख्या 05162 प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 20 और 21 जून 2026 को किया जाएगा.

रात 8 बजे प्रयागराज रामबाग से खुलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन प्रयागराज रामबाग से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन झूसी, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, नंदगंज, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, शामकौड़िया, मसरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, सासामुसा, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज और पिपराइच स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

Siwan News : सभी कोच होंगे अनारक्षित

अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के सभी डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के होंगे. इससे अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी.

तीन ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव

नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को गाड़ी संख्या 19489, 11071 और 15268 का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है. रेलवे का मानना है कि इससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी.

सुरक्षित और सुगम यात्रा की अपील

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे विशेष ट्रेन और अतिरिक्त ठहराव की सुविधा का लाभ उठाएं. इससे उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक हो सकेगी.

Also Read : बिहार में बना इंजन अब अफ्रीका में दिखाएगा दम, गिनी गणराज्य के लिए रवाना हुआ अत्याधुनिक रेल इंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >