'अब खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज', दिशा सालियान केस में CBI की FIR के बाद एक्टर के भाई बोले- उद्धव सरकार ने मामले को दबाया

Sushant Singh Rajput Case: CBI ने दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज कर ली है. सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज बब्लू का दावा है कि अगर दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत की मौत का रहस्य भी सुलझ जाएगा. उन्होंने उद्धव सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है.

Sushant Singh Rajput Case: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा के पिता की याचिका पर CBI जांच के निर्देश दिए थे. इसके बाद CBI ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

FIR दर्ज होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज बब्लू ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर दिशा सालियान के हत्यारे पकड़े जाते हैं, तो सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का राज भी खुल जाएगा.

नीरज बब्लू ने उद्धव सरकार पर लगाया मामला दबाने का आरोप

नीरज बब्लू ने उस समय की महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार थी, तब वह उनके खिलाफ थी. उनके मुताबिक, सरकार ने जानबूझकर दोनों हत्याओं के मामलों को दबाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि जब बिहार में CBI जांच की मांग उठी, तब तक वहां सभी सबूत मिटा दिए गए थे. उनके अनुसार, मामले से जुड़े कई तथ्य भी छिपा लिए गए थे.

नीरज बब्लू ने कहा कि उस समय दिशा सालियान के पिता सदमे में थे. बाद में महाराष्ट्र में सरकार बदली और बीजेपी सत्ता में आई. इसके बाद उन्हें सुरक्षा और न्याय की उम्मीद जगी. इसके बाद दिशा के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया. अब कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने मामले में FIR दर्ज कर ली है.

'दिशा के कातिल पकड़े गए तो सुशांत केस भी साफ होगा'

नीरज बब्लू ने कहा कि अब दिशा सालियान के हत्यारे निश्चित रूप से पकड़े जाएंगे और जेल जाएंगे. उनका दावा है कि दिशा की मौत की जांच आगे बढ़ने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सवालों के जवाब भी सामने आएंगे.

उन्होंने कहा कि दिशा के कातिलों के पकड़े जाने के बाद यह साफ हो जाएगा कि सुशांत की हत्या के पीछे किन बड़े लोगों का हाथ था. साथ ही इसके पीछे का असल मकसद भी सामने आएगा.

14 जून 2020 को हुई थी सुशांत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था. उनकी मौत के बाद इसे लेकर कई तरह के सवाल उठे. परिवार ने भी उनकी मौत की जांच की मांग की थी.

मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच की. बाद में मामला CBI को सौंप दिया गया. 6 अगस्त 2020 को CBI ने FIR दर्ज की थी.

मार्च 2025 में CBI ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की. एजेंसी ने जांच में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के कोई सबूत नहीं मिलने की बात कही थी. हालांकि, उनका परिवार इस निष्कर्ष से सहमत नहीं रहा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

8 जून 2020 को हुई थी दिशा सालियान की मौत

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी. वह सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं.

दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत भी अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे. दोनों घटनाओं के बीच छह दिनों का अंतर होने के कारण दिशा और सुशांत की मौत को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं.

पहले पुलिस ने आत्महत्या बताया था

दिशा सालियान की मौत की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने की थी. करीब तीन महीने बाद अक्टूबर 2020 में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था. दिसंबर 2023 में मामले की दोबारा जांच के लिए SIT बनाई गई. उस जांच में भी आत्महत्या की बात सामने आई थी.

अब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने इस मामले में FIR दर्ज की है. नई जांच में दिशा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी.

Also Read: बिहार में बसेंगे नए शहर, ग्रीनफील्ड टाउनशिप को मिलेगा आधुनिक लुक, अहमदाबाद की CEPT संस्था करेगी तकनीकी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >