करीब 15 साल बाद सीआरपीएफ ने खाली किया मोइनुल हक स्टेडियम, बिहटा शिफ्ट हुए कैंप के 600 जवान

खेल प्रशासन के कहने पर गुरुवार को कैंप हटाया गया. फिलहाल अभी सभी जवानों को बिहटा में शिफ्ट किया गया है.

पटना . कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मोइनुल हक स्टेडियम में सीआरपीएफ जवानों का कैंप खाली करा दिया गया है.

खेल प्रशासन के कहने पर गुरुवार को कैंप हटाया गया. फिलहाल अभी सभी जवानों को बिहटा में शिफ्ट किया गया है.

वहीं कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में निर्माण कार्य किया जा रहा है.

Also Read: Bihar School Reopen News: स्कूलों में करीब 9 महीने बाद फिर से लगेगी क्लास, बिहार सरकार के नए फैसले में क्या कुछ है खास? पढ़ें नियम और जरूरी बातें

इसको लेकर कदमकुआं थाने व सीआरपीएफ के नोडल पदाधिकारी को पहले ही नोटिस भेज दी गयी थी.

नोटिस के संदर्भ में सीआरपीएफ के कैंप को खाली किया गया है. करीब 15 साल से कैंप मोइनुल हक स्टेडियम में लगा हुआ था, जिसमें करीब 600 से अधिक जवान रहते थे.

Also Read: School Reopen News in Bihar: नए साल से नई स्कूल व्यवस्था, 4 जनवरी ने शुरू होगी सीनियर्स की क्लास, नीतीश सरकार के फैसले को विस्तार से समझिए

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >