तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी बेस्ट बल्लेबाज की ट्रॉफी धर्म कुमार को मिला फोटोकैप्शन- विजेता टीम नवादा कार्यालय जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा की ओर से कादिरगंज हाइस्कूल मैदान में आयोजित बी डिवीजन लीग के फाइनल मुकाबले में युवराज क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को हराया. युवराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गया. युवराज क्रिकेट क्लब के कप्तान मार्कोस यादव ने 37, धर्म कुमार ने 30, जबकि गौरव ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. गेंदबाजी करते हुए चैलेंजर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सचिन राज ने तीन, आशीष सिंह ने तीन, जबकि सूरज उत्कर्ष ने दो खिलाड़ियों को आउट किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवरों में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. चैलेंजर क्रिकेट क्लब के तरफ से आर्यन 13, देव 10 व सूरज ने 19 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.गेंदबाजी करते हुए युवराज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रिंस कुमार ने शानदार तीन विकेट, जबकि सनी व निर्मल ने भी दो-दो खिलाड़ियों का आउट किया. मैच में शानदार तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी. बेस्ट बल्लेबाज की ट्रॉफी धर्म कुमार को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी सचिन राज को दिया गया. फाइनल में मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा, विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित सिंहा और कादीरगंज थाना प्रभारी अवध किशोर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया.
बी डिवीजन लीग के फाइनल में युवराज क्रिकेट क्लब ने मारी बाजी

बी डिवीजन लीग के फाइनल में युवराज क्रिकेट क्लब ने मारी बाजी
Copied link
NAWADA NEWS.जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा की ओर से कादिरगंज हाइस्कूल मैदान में आयोजित बी डिवीजन लीग के फाइनल मुकाबले में युवराज क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को हराया. युवराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गया.