बिजली मीटर ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
Copied link
सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव में बिजली के मीटर बनाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय लालू यादव की मौत हो गयी
मेसकौर.
सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव में बिजली के मीटर बनाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय लालू यादव की मौत हो गयी. अस्पताल लाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के अनुसार, रसलपुरा गांव निवासी सुखदेव यादव का पुत्र लालू यादव (30 वर्ष) गुरुवार को अपने घर के बिजली बोर्ड में मीटर ठीक कर रहा था. इसी दौरान बिजली के तार के एक ‘कट पॉइंट’ पर उसका हाथ स्पर्श हो गया. करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ा. परिजन आनन-फानन में लालू यादव को अस्पताल ले गये, लेकिन मरीज की मौत अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही हो चुकी थी. लालू यादव की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों व एक पुत्र को छोड़ गया है. घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.