डालसा के सौजन्य से कैदियों के बीच योग कार्यक्रम आयोजित फोटो कैप्शन- जेल में योग की जानकारी देते प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले रविवार को मंडलकारा में विहंगम योग के अंतर्गत स्वर्वेद आधारित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नवादा प्रतीक सागर ने कैदियों को अपने जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और इससे जीवन को सही दिशा दी जा सकती है. मंच संचालन योग गुरु बाबा नामदेव समेत अन्य योग गुरुओं ने किया. योग गुरुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मनुष्य का जीवन अनमोल है और इसे सफल बनाने के लिए तन एवं मन का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है. योग के माध्यम से व्यक्ति बुरे कर्मों से बचकर आत्मसंयम प्राप्त कर सकता है तथा एक अच्छा नागरिक बनकर समाज को मजबूत बना सकता है.इस मौके पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मोहम्मद साजिद अयुब खान, जेल उपाधीक्षक सुशील कुमार सहित कई लोग शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
