रोह में महिला की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका

सम्हरीगढ़ डंगरा आहर में गेहूं पटवन करने गयी थीं महिला

सम्हरीगढ़ डंगरा आहर में गेहूं पटवन करने गयी थीं महिला हत्या कर शव नग्नावस्था में छोड़ आरोपित फरार पुरानी रंजिश को कारण बताकर हुई घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। प्रतिनिधि, रोह स्थानीय थाना क्षेत्र के समरैठा गांव में सोमवार की देर रात एक भयावह घटना सामने आयी. 50 वर्षीय अनीता देवी की खेत में बेरहमी से हत्या कर दी गयी. वह सम्हरीगढ़ डंगरा आहर में गेहूं की पटवन करने गयी थीं. आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने अनीता देवी को अकेला पाकर मार डाला और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नग्नावस्था में छोड़कर फरार हो गया. मृतका के पुत्र गुड्डू कुमार ने बताया कि उनकी मां देर शाम खेत गयी थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं. खोजबीन के दौरान जब वह खेत पहुंचे, तो मां का शव देखकर उनके होश उड़ गये. उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही दिलीप यादव और तीन-चार अन्य लोग घटनास्थल से जाते दिखे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने संदेह के आधार पर दिलीप यादव को हिरासत में लिया है. परिजनों ने आवेदन में अनीता देवी के साथ दुष्कर्म कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. आरोप है कि पहले साड़ी से फांसी लगाने का प्रयास किया गया और बाद में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. शव की स्थिति देखकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने जाम की सड़क घटना के विरोध में मंगलवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने कादिरगंज–रोह स्टेट हाइवे को चोरवर गांव के पास जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने रात में ही परिजनों को बिना सूचना दिये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने और साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए यह कार्रवाई की गयी. करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा. इस दौरान मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई. शिक्षक और कर्मचारी भी देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे. आक्रोशित भीड़ ने एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. दोषियों की गिरफ्तारी की मांग मृतका अनीता देवी समरैठा गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी थीं. उन छह बेटियां और दो बेटे हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. बताया जा रहा है कि हत्या की जड़ जमीन विवाद है. दोनों परिवारों के बीच गौशाला और गैर-मजरूआ जमीन को लेकर करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा था. इसे पहले पंचायत स्तर पर सुलझाया गया था, लेकिन आपसी रंजिश खत्म नहीं हुई और अंततः यह खूनी वारदात में बदल गयी. पुलिस की कार्रवाई पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर पकरीबरावां प्रशांत कुमार और रोह थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. गुड्डू कुमार के आवेदन पर चार नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. संदेह के आधार पर दिलीप यादव को हिरासत में लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT SAURABH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >