Nawada News : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान बरसोत गांव निवासी नरेंद्र प्रसाद की पत्नी रेखा कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मारपीट के मामले में दर्ज था केस
पुलिस के अनुसार, सिरदला थाना कांड संख्या 238/26 में रेखा कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है. उसके खिलाफ मारपीट करने का आरोप है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रेखा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया.
अन्य आरोपितों पर भी होगी कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
