Labour Welfare Day Conduct On Vishwakarma Puja : विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को श्रम अधीक्षक कार्यालय, नवादा स्थित संयुक्त श्रम भवन-सह-सरकारी आइटीआइ परिसर में श्रम कल्याण दिवस-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे श्रमिकों को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.
श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में अधिकारियों ने श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित पात्रता और निबंधन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. विभागीय सुविधाओं और श्रमिकों के हित में उपलब्ध प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया.
इस दौरान श्रमिकों से जुड़े विभिन्न कल्याणकारी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने बताया कि पात्र श्रमिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत निबंधन कराकर विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
निर्माण श्रमिकों को मिला निबंधन कार्ड
कार्यक्रम के दौरान श्रम अधीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंधित निर्माण श्रमिकों के बीच निबंधन कार्ड का वितरण किया. उन्होंने कहा कि पात्र निर्माण श्रमिक नियमानुसार अपना निबंधन कराकर विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं.
उन्होंने श्रमिकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में श्रमिकों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. मौके पर श्रम विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे श्रमिक मौजूद थे.
