चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर कर रहा था सवारी

चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर कर रहा था सवारी पुलिस लगातार चला रही वाहन जांच अभियान प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. पार नवादा स्थित रजौली बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की बाइक जब्त की है. मौके से एक आरोपी को भी धर दबोचा गया, जिसने चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर सवारी कर रहा था. गिरफ्तार आरोपित ने चोरी की बाइक रखने और नंबर प्लेट बदलने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की. आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह मुहल्ले निवासी मो. छोटन के बेटे मो. अरबाज के रूप में हुई है. पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है. पुलिस कार्रवाई का विवरण बुंदेलखंड थाना के थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने बताया कि रजौली बस स्टैंड के पास वाहन के कागजात और हेलमेट की जांच के दौरान संदेह होने पर एक बाइक को रोका गया. आरोपित वाहन के कागजात नहीं दिखा सका और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे और वाहन को धर दबोचा. सघन जांच में आरोपित ने चोरी की बाइक के नंबर प्लेट बदलकर सवारी करने की बात स्वीकार की. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की बाइक और जालसाजी के आरोप में आरोपित के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में थाना कांड स.17/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व की कार्रवाई पिछले माह भी बुंदेलखंड पुलिस ने तीन चोरी की बाइकें विभिन्न ठिकानों से जब्त की थीं. अनुसंधान और चोरी की जगहों पर लगे सीसीटीवी सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से तीन आरोपितों गिरफ्तार कर जेल भेजे गये थे. सभी आरोपित सुनसान और अंधेरे जगहों का फायदा उठाकर बाइक चोरी करते थे. नगर क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी की पूरी जांच पुलिस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >