प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में 10 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे शिक्षक, बैठक में बनी रणनीति

Nawada News : मगध विश्वविद्यालय में प्रस्तावित अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षक संघ ने 10 अगस्त को प्रदर्शन का निर्णय लिया है. वेतन और लंबित मांगों को लेकर जताई नाराजगी.

Nawada News : सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में 10 अगस्त को मगध विश्वविद्यालय में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय शिक्षक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई. पुस्तकालय में आयोजित बैठक में संघ के अध्यक्ष डॉ. एम. जेड. शहज़ादा, सचिव प्रो. अभिषेक आशीष और कोषाध्यक्ष डॉ. सुधाकर उपाध्याय मौजूद रहे. बैठक में प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में 10 अगस्त को रोषपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

शिक्षकों ने अधिनियम का किया विरोध

संघ के मगध विश्वविद्यालय समन्वयक एवं टीएस कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार तथा शिक्षकेत्तर संघ के शेखर कुमार ने सभा को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल है. उन्होंने अधिनियम पर पुनर्विचार करने और शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की.

वेतन, पेंशन और सेवा पुष्टि की भी उठी मांग

बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुभव प्रमाणपत्र वाले प्राध्यापकों एवं अतिथि शिक्षकों का लंबित वेतन अविलंब भुगतान करने की मांग की गई. इसके साथ ही लंबित एरियर, पेंशन भुगतान तथा सेवा पुष्टि (कन्फर्मेशन) में हो रही देरी पर भी चिंता जताई गई. शिक्षकों ने कहा कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए.

काला बिल्ला लगाकर कर रहे हैं विरोध

शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

बैठक में डॉ. आशीष कुमार कुंडु, डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. साधना कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अमर नाथ चटर्जी, प्रो. अभिषेक आशीष, डॉ. पदम प्रबोध, डॉ. सरिता कुमारी, प्रो. सत्येंद्र पासवान, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. वाहिद हसन रजा, डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. गोपाल प्रसाद, प्रो. विकास कुमार निराला, प्रो. आजम, डॉ. राहुल सूर्य दिनेश, डॉ. शारदा सुमन मिश्रा, प्रधान सहायक मणि भूषण, अशोक कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं महाविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >