रोह-कौआकोल मुख्य मार्ग पर हादसा, बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा, चालक फरार

रोह-कौआकोल मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा. इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई बेजुबानों के भी चपेट में आने की सूचना है. हालांकि, किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.

रोह-कौआकोल मुख्य मार्ग पर कोशडीहरा गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रोली वाला ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

ग्रामीणों के अनुसार, ट्रक की चपेट में कई बेजुबानों के आने की बात बतायी जा रही है. हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है.

बताया जाता है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पीड़ित परिजनों द्वारा स्थानीय रोह थाना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस के पहुंचने के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >