भतीजी के शादी कार्ड बांटते समय चाचा की मौत

एनएच-20 पर साइकिल सवार को वाहन ने मारी टक्कर

फोटो कैप्शन: लोगों को हटाती पुलिसप प्रतिनिधि, अकबरपुर एनएच-20 फरहा के पास सोमवार की रात भतीजी का शादी कार्ड बांटने जा रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में चाचा की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लेदहा गांव निवासी शिवनाथ चौधरी (48) भतीजी की 20 फरवरी को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे थे. शादी के चलते रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा हुआ था. शिवनाथ चौधरी सड़क पार कर रहे थे, तभी एनएच-20 के फरहा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद साइकिल सड़क पर गिर गयी. ग्रामीणों के अनुसार, वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने जाम किया एनएच घटना की जानकारी के बाद परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो पुलिस को कई बार सूचना देने के बावजूद काफी देर तक नहीं पहुंचा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए एनएच को जाम कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. शव को नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >