अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, एक चालक गिरफ्तार

NAWADA NEWS.जिले में अवैध खनन और बालू के परिवहन के विरुद्ध छापेमारी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये हैं. मौके से एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य धंधेबाज फरार होने में सफल रहे.

अवैध खनन और परिवहन रोकने में पुलिस ने की कार्रवाई, अन्य धंधेबाज फरार प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिले में अवैध खनन और बालू के परिवहन के विरुद्ध छापेमारी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये हैं. मौके से एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य धंधेबाज फरार होने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंचाने नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन करते हुए रुस्तमपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक की पहचान रुस्तमपुर गांव निवासी प्रयाग यादव के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई. वहीं काशीचक थाना क्षेत्र से भी एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया, लेकिन पुलिस को देख चालक समेत अन्य धंधेबाज ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गये. खनन निरीक्षक संतोष प्रकाश झा ने बताया कि अवैध बालू खनन अधिनियम के तहत संबंधित थानों में लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्रत्येक जब्त ट्रैक्टर पर अवैध खनन संशोधित अधिनियम के तहत एक लाख दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.गौरतलब है कि पुलिस और खनन विभाग की सतर्कता के बावजूद जिले की विभिन्न नदियों से अवैध रूप से बालू खनन जारी है. तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन बाइक समेत अन्य वाहनों की दुर्घटना होती है और कई लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >