हरिश्चंद्र स्टेडियम में मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज

Nawada news. खेल भावना और ऊर्जा से सराबोर माहौल में रविवार को नवादा के ऐतिहासिक हरिश्चंद्र स्टेडियम में मशाल खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ.

शिक्षा विभाग व राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

फोटो

कैप्शन- मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि.

– खेल के लिए पहुंचे खिलाड़ी.

– अतिथि का स्वागत करते लोग.

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

खेल भावना और ऊर्जा से सराबोर माहौल में रविवार को नवादा के ऐतिहासिक हरिश्चंद्र स्टेडियम में मशाल खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ. शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 10 से 13 अगस्त तक चलेगी. इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग और वॉलीबॉल जैसे रोमांचक खेलों में हजारों खिलाड़ी अपना हुनर दिखायेंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी प्रियंका रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वर्षा रानी आदि ने किया. मौके पर वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे. जिला खेल पदाधिकारी रवि जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

मार्च पास्ट व हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति

शुभारंभ समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के जोशीले मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई. आकाश में उड़ते रंग-बिरंगे बैलून ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया. राज्यस्तरीय खिलाड़ी कोमल कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन और खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलायी. स्काउट एंड गाइड की कलर पार्टी ने ड्रम सेट की धुन पर शानदार मार्च पास्ट कर सभी का मन मोह लिया. प्रतियोगिता के सुचारु संचालन हेतु जिले के 35 शारीरिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. तकनीकी पदाधिकारियों में शिव कुमार प्रसाद, संतोष कुमार वर्मा, आनंद कुमार आनंद, अमन कुमार, सुधाकर शर्मा, सुभाष प्रसाद, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, रवि कुमार, शिवनंदन प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, राजीव कुमार, राजीव नयन, अराधना कुमारी, स्वाति कुमारी, राजेश कुमार, रीना रंजन, मनोरंजन कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल हैं. स्काउट एंड गाइड के तरफ से संतु कुमार के नेतृत्व में सभी स्काउट इस खेल प्रतियोगिता में सहयोग दिया.

पहले दिन हुए कबड्डी व एथलेटिक्स के गेम्स

प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी (अंडर-14 एवं अंडर-16 बालिका वर्ग) और एथलेटिक्स (अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग) की स्पर्धाएं हुईं, जिसमें कबड्डी के विजेता 44 और उपविजेता 37 घोषित हुए. सोमवार 11 अगस्त को रोमांचक फुटबॉल मुकाबले होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >