जदयू जिला अभियान प्रभारी ने नीतीश सरकार के कार्यों को बताया

NAWADA NEWS.जदयू के नवादा जिला अभियान प्रभारी डॉ सतीश कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कौआकोल प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया.

कौआकोल.

जदयू के नवादा जिला अभियान प्रभारी डॉ सतीश कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कौआकोल प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के भोरमबाग, कदहर, कोल्हुआवर, सोखोदेवरा आदि दर्जनों गांव का सघन दौरा कर लोगों से संपर्क स्थापित किया. इस क्रम में आम जनता से मुलाकात कर नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास के लिए किये गये कार्यों को बताया. वहीं लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराने के साथ ही बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील की., मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >