शादी के लिए रखे लाखों के गहने व तीन लाख रुपये नकदी की चोरी

शादी के लिए रखे लाखों के गहने व तीन लाख रुपये नकदी की चोरी

हिसुआ के दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना घरों को बंद कर रिश्तेदार के यहां गये थे दोनों भाई चोरों ने ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम प्रतिनिधि, हिसुआ. मंगलवार की रात हिसुआ थाना क्षेत्र की दोना पंचायत के भोला बिगहा गांव में दो बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़ित रामाशीष चौहान और जयलाल चौहान सहोदर भाई हैं. परिवार के लोग घर बंद कर रिश्तेदार के घर गये थे. इसका फायदा उठा चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया है. चोरों ने घरों का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. घर में बेटी के विवाह के लिए नकदी और गहने रखे थे. रामाशीष चौहान की पत्नी मीना देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए काफी जद्दोजहद कर पैसे का इंतजाम किया था. शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं. एक रात में चोरों ने परिवार को कंगाल करके रख दिया. चोर दोनों भाइयों के घरों से कीमती जेवर, नकदी और जरूरी कागजात आदि ले गये. रामाशीष चौहान की पत्नी ने बताया कि उसके घर से दो लाख रुपये नकदी, दो जोड़ी चांदी की पायल, आठ आना भर सोना, एक चौका बर्तन और एलआइसी समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी हुई है. जयलाल चौहान के घर से एक लाख रुपये नकदी, लगभग चार लाख मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े और कांसा-पीतल के बर्तन की चोरी हुई है. पुलिस ने की जांच इस घटना की सूचना के बाद एसआइ परदेशी कुमार और एसआइ शत्रुघ्न राम गांव पहुंचे. उन्होंने घरों का मुआयना किया और आसपास के लोगों के पूछताछ की. घटनास्थल से साक्ष्य और सुराग खोजने का प्रयास किया. पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा को लेकर बातें रखीं. साथ ही चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की. इस बाबत थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहन से छानबीन में जुट गयी है. घरों से चोरी गयी सामग्री रामाशीष – दो लाख रुपये नकदी, दो जोड़ी चांदी की पायल, आठ आना भर सोना, एक चौका बर्तन और एलआइसी समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात. जयलाल – एक लाख रुपये नकदी, करीब चार लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े और कांसा-पीतल के बर्तन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KR BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >