नदी में अचानक आयी बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव की घटना

नवादा नगर.

जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव के नदी में एक बुजुर्ग के शव को पुलिस ने बरामद किया हैं. बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हुई है. मृतक की पहचान धुरियार गांव निवासी 62 वर्षीय बिरो मांझी के रूप में पहचान की गयी है. बताया जाता है कि सोमवार को हिसुआ क्षेत्र के खानपुर में बाजार करने के लिए नदी पार करके गये थे. आने की क्रम में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गयी. सोमवार को नदी में पानी का लेवल काफी कम था और मंगलवार को नदी में काफी पानी आ गया है. इसके कारण ही बुजुर्ग इस घटना की चपेट में आ गये. बुजुर्ग नदी में पानी को कम समझ कर पार किये थे और आने के क्रम में फिर से नदी में प्रवेश किया, जहां पानी लेवल ज्यादा था और पानी में डूबने से मौत हो गयी. उनका शव सिसवां गांव के पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया. नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को जैसे ही मृतक की शव की जानकारी मिली, तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर मामला की जांच शुरू कर दी. शव की पहचान तुरंत ही कर ली गयी. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >