ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

नवादा.

वारिसलीगंज में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गयी. घटना के विरोध में मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया. वहीं, शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत व्यक्ति की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर शेखपुरवा गांव निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार यादव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी हो गये थे. इसके बाद पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. करना शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >