ओदपुरा में लू लगने से एक की मौत

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ओदपुरा गांव की घटना

पकरीबरावां.

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ओदपुरा गांव में लू की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि ओदपुरा के रामजन्म चौहान के 35 वर्षीय पुत्र मेवा लाल चौहान अपने घर के समीप मजदूरी कर रहे थे. तभी भीषण गर्मी के कारण वह कार्य स्थल पर मूर्छित होकर गिर गये. उल्टी होने लगी. तभी परिजनों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पकरीबरावां लाया गया, जिन्हें चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया. लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक के अपने पीछे तीन बच्चे को पीछे छोड़ गया है. इसके परवरिश की चिंता बच्चे की मां को सता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >