करेंट लगने से अटारी के युवक की मौत

पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अटारी गांव में गुरुवार को हुई घटना

नवादा कार्यालय. पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अटारी गांव में गुरुवार को करेंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अटारी गांव के फिकन महतो के 26 वर्षीय पुत्र आकाश के रूप में की गयी है. यह घटना उस समय कि है जब युवक सुबह में शौच के लिए जा रहा था, इसी दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि युवक को गिरा देखा तो उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी अजय कुमार में कहा की मौत की जानकारी के बाद मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है. इसके बाद शव परिजनो��� को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि गांव के लोगों का कहना है युवक की मौत करेंट लगने से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >