बच्चों के साथ विधवा को घर से निकला

नवादा न्यूज : विधवा से परिजनों ने की मारपीट, थाना में विवाद सुलझा

नवादा न्यूज : विधवा से परिजनों ने की मारपीट, थाना में विवाद सुलझा

फोटो कैप्शन -थाना परिसर में परिजनों के साथ पीड़ित महिला एवं बच्चे

प्रतिनिधि, रजौली.

स्थानीय थाना क्षेत्र के घसियाडीह मुहल्ले में जमीन विवाद में सोमवार की देर रात घर की एक विधवा महिला व उसकी दो छोटी बेटियों को परिजनों ने मारपीट कर जबरन घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद पीड़ित महिला ने थाना के सरकारी नंबर एवं डायल 112 की टीम को सूचना देकर मदद मांगी. सूचना के बाद थाने में पदस्थापित पीएसआइ सचिन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित विधवा महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित महिला घसियाडीह मुहल्ला निवासी स्व. विनोद चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी है, जो अपनी दो छोटी बेटियों के साथ घर में रहती हैं. पीड़िता ने बताया कि उसके परिजन स्व. जागो चौधरी की पत्नी मानती देवी, मानती देवी की बेटी शोभा देवी, शोभा देवी की बेटी खुशी कुमारी व बेटा राजू कुमार के अलावे बघवा देवी व उसके बेटे विकास कुमार घर से भगाने के लिए हमेशा गाली-गलौज व मारपीट करते हैं. जमीन के लाभ लालच में परिजन हमेशा उन्हें परेशान करते रहते हैं. बीती रात्रि विकास कुमार ने घर से सभी को बाहर निकालकर मुख्य दरवाजाे में ताला जड़ दिया.

घटना की सूचना पर गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित मायके से आयी पीड़ित महिला की मां चिंता देवी, भाभी अनिता देवी, पड़ोसी पूर्व पंचायत समिति बेबी पासवान व आशा देवी समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि अकेला समझकर गुड़िया देवी के परिजन परेशान करते रहते हैं. इसको लेकर कई बार घर आ चुके हैं. पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार से न्याय की गुहार लगायी है.

क्या कहते हैं थानेदार

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि फोन पर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बलों को भेजा गया था. मंगलवार को दोनों परिवारों को आपस में मिलजुलकर रहने की बात कही गयी. जमीन संबंधी मामले को लेकर कोर्ट जाने को निर्देशित किया गया है. साथ ही आरोपितों को कड़ी चेतावनी दी गयी है कि भविष्य में विधवा महिला व उसकी बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >