ए डिवीजन लीग मैच में नवादा क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत
NAWADA NEWS.जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वावधान में सिरदला के लौंद हाइस्कूल मैदान में आयोजित ए डिवीजन लीग में शुक्रवार को नवादा क्रिकेट अकादमी और सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया. टॉस जीतकर नवादा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
सौरभदीप के 150 रन, सनराइज क्रिकेट क्लब को 28 रन से हराया
नवादा कार्यालय.
जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वावधान में सिरदला के लौंद हाइस्कूल मैदान में आयोजित ए डिवीजन लीग में शुक्रवार को नवादा क्रिकेट अकादमी और सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया. टॉस जीतकर नवादा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.नवादा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से बल्लेबाज सौरभदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोशन कुमार ने 53 रन और आदित्य ने 43 रनों का योगदान दिया. सनराइज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज रेहान ने चार विकेट झटके. वहीं, 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट क्लब की टीम ने भी संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की और निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाये. टीम की ओर से अजीत चंद्रवंशी ने 98 रन, दीपक चौधरी ने 61 रन और जियांस ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली.नवादा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग पाराशर ने दो विकेट लिये, जबकि अखिलेश तेजस और अनुराग को एक-एक विकेट मिला.इस तरह नवादा क्रिकेट अकादमी ने सनराइज क्रिकेट क्लब को 28 रनों से पराजित कर मैच अपने नाम किया.मैच में शानदार 150 रन की पारी खेलने वाले सौरभदीप को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, राजेश कुमार, मनीष आनंद, वर्मा सुनील प्रसाद और बिजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.