शिक्षक के निधन के बाद स्कूल में शोक सभा
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दरियापुर पतांगी के शिक्षक का निधन
By ANIL KUMAR |
May 23, 2025 4:39 PM
अकबरपुर.
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दरियापुर पतांगी के शिक्षक शंभू राम की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. निधन के बाद शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय दरियापुर पतांगी में शोक सभा हुई. इस मौके पर 02 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गयी. स्कूल में शिक्षक व बच्चों के भी आंखें नम हो गयी. निधन के बाद घर में कोहराम मच गया. मृत शिक्षक मुन्दीपुर गांव के निवासी थे. गुरुवार को स्कूल से पढ़ाने के बाद घर गये थे, लेकिन रात में खाना खाकर सोने के बाद उनका निधन हो गया. निधन के बाद कई शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है. प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र चौधरी, कमला कुमारी, वीणा कुमारी, साक्षी यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 6, 2025 6:09 PM
December 3, 2025 7:38 PM
December 3, 2025 7:06 PM
December 3, 2025 7:01 PM
December 3, 2025 6:44 PM
December 3, 2025 6:32 PM
December 3, 2025 6:26 PM
December 3, 2025 6:21 PM
December 3, 2025 6:18 PM
December 3, 2025 6:14 PM
