Nawada news : न्यायालय के आदेश पर आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की

वार्ड छह के कुंडला मुहल्ला में पहुंची पुलिस

रजौली. थाना क्षेत्र के वार्ड छह के कुंडला मुहल्ला में गुरुवार को पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर कुर्की की. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 920/21 में आइपीसी की धारा 323 व 341 के नामजद अभियुक्त कुंडला मुहल्ला निवासी मो मुस्लिम मियां के पुत्र मो गयास काफी दिनों से फरार चल रहा है. वहीं, प्रथम श्रेणी के न्यायाधीश प्रतीक सागर के न्यायालय में वाद की सुनवाई की जा रही है. इस दौरान अभियुक्त के घर इश्तेहार भी चिपकाया गया था. किंतु आरोपित न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ. इसको लेकर न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर गुरुवार को पुलिस बलों ने कुर्की-जब��त की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस बलों ने एक पुराना रेंजर साइकिल, एक ड्राम, एक पंखा, एक टेबल, शिलबट्टा समेत अन्य घरेलू सामान को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है. कार्रवाई के दौरान एसआइ पिंकी कुमारी, एसआइ सत्येंद्र सिंह, एसआइ दशरथ चौधरी व एएसआइ नवनीत कुमार मौजूद.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >