बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करें शिक्षक : डीइओ

डीइओ ने मध्य विद्यालय शिवगंज व मध्य विद्यालय कटघरा का किया निरीक्षण

डीइओ ने मध्य विद्यालय शिवगंज व मध्य विद्यालय कटघरा का किया निरीक्षण

बेहतर कार्य के लिए प्रधानाध्यापकों को दिये सुझाव

प्रतिनिधि, मेसकौर.

शिक्षा में सुधार और शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से डीइओ दिनेश कुमार चौधरी ने मेसकौर प्रखंड के स्कूलों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय शिवगंज एवं मध्य विद्यालय कटघरा का निरीक्षण किया. शिक्षकों से मुलाकात और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा की. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करें, विषयों को गंभीरता से पढ़ाएं और जब तक बच्चे प्रश्न के उत्तर ठीक से समझते नहीं, तब तक सरल तरीके से समझाने का प्रयास करें. डीइओ ने पढ़ाई से संबंधित जानकारी लेते हुए बच्चों को भी मेहनत करने के लिए कहा. छात्र-छात्राओं से चर्चा की और पढ़ाई के बारे में पूछताछ करते हुए स्कूल का निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाये. इसके अलावा उन्होंने स्कूल परिसर को साफ-सफाई रखने के लिए कहा. माध्याह्न भोजन कक्ष का निरीक्षण किया. इस दौरान समय सारिणी, अध्यापक डायरी, सफाई व्यवस्था, प्रार्थना सभा, लाइब्रेरी, विज्ञान कक्ष, ग्रांट का स्टॉक रजिस्टर व कैश बुक, खेल के मैदान की वयवस्था, मिड डे मील आदि का निरीक्षण किया. शिक्षकों और बच्चों को भविष्य की कल्पना को साकार करने के कई गुरुमंत्र दिये.

डीइओ ने स्कूली बच्चों से कहा कि यदि ईमानदारी पूर्वक लक्ष्य निर्धारित किया जाये और अभी से ही नियमित पढ़ाई की जाये, तो निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है. उन्होंने बच्चों को कछुए और खरगोश की प्रचलित दौड़ प्रतियोगिता संबंधित कहानी सुनाई और बच्चों को कहा कि तेज गति से नहीं नियमित अभ्यास से विजय प्राप्ति की जा सकती है.

शिक्षकों को दिये जरूरी टिप्स

डीइओ ने शिक्षको को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. डीइओ दिनेश कुमार चौधरी ने विद्यालयों में बेहतर कार्य करने को लेकर मध्य विद्यालय शिवगंज के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिन्हा एवं मध्य विद्यालय कटघरा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार राकेश को प्रशस्ती पत्र एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक आनंदी पासवान, दीपक कुमार, राकेश शर्मा, विद्याभूषण कुमार, रोहित कुमार, पुतुल कुमारी, गुलिस्ता अंजुम एवं नेहा मिश्रा, प्रवीण कुमार व सुनील कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >