भिखमपुरा गांव में 75 साल के वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध मौत

NAWADA NEWS.बुधवार की रात नरहट थाना क्षेत्र के भिखमपुरा गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्व सोमर चौहान के 75 वर्षीय पुत्र शिवनंदन उर्फ शिवन चौहान के रूप में की गयी है.

प्रतिनिधि, नरहट

बुधवार की रात नरहट थाना क्षेत्र के भिखमपुरा गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्व सोमर चौहान के 75 वर्षीय पुत्र शिवनंदन उर्फ शिवन चौहान के रूप में की गयी है. गुरुवार सुबह सूचना के बाद पहुंची नरहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया है. बताया जाता है कि मृतक का कोई बाल बच्चा नहीं. वहीं मृतक की पत्नी दुलारी देवी ने चचेरी बहू तारा देवी, छोटे देवर और उसके बेटा को इस कांड में आरोपित बनाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी आरोपितों ने जहर देकर मेरा पति की हत्या कर दी है. जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है. मृतक के पत्नी के फर्द बयान में जहर देकर हत्या करने की बात बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी दुलारी देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है. स्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं आरोपित फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >