गोविंदपुर में सहयोग शिविर आयोजित, राशन कार्ड-पेंशन सहित योजनाओं के लिए आवेदन जमा; बीडीओ ने कई समस्याओं का मौके पर किया समाधान

गोविंदपुर प्रखंड के सुघड़ी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने जायजा लिया और कई जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

Nawada News : गोविंदपुर प्रखंड की सुघड़ी पंचायत स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शिविर का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की अध्यक्ष शोभा कुमारी और प्रमुख रिंकू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति सदस्य मनोज वर्मा भी मौजूद रहे. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से त्वरित समाधान करने का आग्रह किया.

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. लोगों ने राशन कार्ड, पेंशन, आवास, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन जमा किए.

अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली.

लोगों ने की सराहना

ग्रामीणों ने इस प्रकार के शिविर को जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में उपयोगी पहल बताया. उन्होंने मांग की कि भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे सहयोग शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Javed najaf

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >