Nawada News (दशरथ मिस्त्री) : कौआकोल थाना क्षेत्र के बिझो उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौआकोल (नवादा) में बुधवार को एक स्कूली बालक खेलने के क्रम में विद्यालय की रेलिंग से गिरकर जख्मी हो गया, जख्मी बालक का इलाज पीएचसी कौआकोल मे चल रहा है, डॉक्टरों ने बताया की बालक की स्थिति खतरे से बाहर है, बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बिझो गाँव निवासी रंजीत महतो के 13 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार ने विद्यालय में खेलने के क्रम में रेलिंग से फिसलकर नीचे गिरकर जख्मी हो गया है, जिसका इलाज सरकारी हॉस्पिटल कौआकोल में चल रहा है.
Also Read : दुष्कर्म के बाद स्वच्छता कर्मी की हुई थी हत्या, परिजनों ने रखी जांच की मांग
