अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर नवादा के इस स्वास्थ्य केंद्र पर 34 नर्सें सम्मानित

Nawada News: नवादा में अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर 34 नर्सों को सम्मानित किया गया. जिले के मेसकौर सीएचसी में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नर्सों को हेपेटाइटिस बी का टिका लगाकर सम्मानित किया गया. सीएचसी अधीक्षक डॉ.सुबीर कुमार ने सभी को पुरस्कृत किया.

Nawada News: (प्रेम कुमार की रिपोर्ट) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 34 स्टाफ व नर्सों को हेपेटाइटिस बी का टिका लगाकर सम्मानित किया गया. उन्हें अधिक संस्थागत डिलीवरी कराने,परिवार नियोजन के संसाधनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और मरीजों को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए भी उनकी सराहना की गई. सीएचसी अधीक्षक डॉ.सुबीर कुमार ने सभी को पुरस्कृत किया.
इस अवसर पर डॉ. सुबीर कुमार ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की। इसके बाद सीएचसी परिसर में एएनएम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, प्रसव पूर्व सेवाओं और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया निर्देश

समीक्षा के दौरान सीएचसी प्रभारी ने क्षेत्र के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सभी पात्र लाभार्थियों तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए गए.अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाने पर भी जोर दिया गया. मौके पर सुबीर कुमार,डॉ शैलेन्द्र कुमार,शंकर रंजन,मनोज कुमार,राजीव कुमार,गायत्री कुमारी,अनामिका कुमारी,रूबी कुमारी,संजीत सिंह उपस्थित थे.

Also read: NEET 2026 परीक्षा रद्द, बिहार में 60 लाख में सेटिंग, MBBS छात्र निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >