सीबीएसइ 12वीं : संत जॉन्स स्कूल के शत प्रतिशत छात्रों ने पायी सफलता
Copied link
शहर के संत जॉन्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित करते हुए 12वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया
फोटो कैप्शन – सफल छात्रों का फाइल फोटो.
वारिसलीगंज.
शहर के संत जॉन्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित करते हुए 12वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया. छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि संत जॉन्स स्कूल का भी नाम रोशन किया है. विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार ने बताया कि 12वीं कक्षा का घोषित परिणाम में स्कूल के छात्र सत्यम राज ने 83.2 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं, प्रतिक राज ने 81.8 फीसदी के साथ द्वितीय और खुशी कुमारी ने 74.6 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया. विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों की एकाग्रता और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है. ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है. प्राचार्य संतोष कुमार ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.