छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

कार्रवाई. वारिसलीगंज में नहीं थम रहा साइबर ठगों का गोरखधंधा

कार्रवाई. वारिसलीगंज में नहीं थम रहा साइबर ठगों का गोरखधंधा

टाटी मीरबिगहा गांव के बधार में पुलिस ने की छापेमारी

प्रतिनिधि, वारिसलीगंज.

स्थानीय थाना क्षेत्र में अब तक सैकड़ों साइबर ठगों की गिरफ्तारी और पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद भी इलाके के विभिन्न गांवों में ठगी का मामला जोरों पर है. इसी कड़ी के तहत सोमवार को थाना क्षेत्र की मोसमा पंचायत स्थित टाटी मीरबिगहा गांव के बधार में पेड़ के पास से पुलिस ने छह युवकों को ठगी से संबंधित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता कर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अफरातफरी में की गयी कार्रवाई के दौरान टाटी मीरबिगहा गांव स्थित बधार से ठगों को पकड़ा गया है. पुलिस ने मोसमा पंचायत स्थित मीरचक निवासी सत्येंद्र कुमार के पुत्र विनय कुमार, टाटी मीरबिगहा गांव निवासी क्रमशः प्रमोद तांती के पुत्र रितेश कुमार, मंगरू तांती के पुत्र जालंधर कुमार, दिनेश तांती के पुत्र रोहित कुमार, विनोद तांती के पुत्र त्रिवेणी कुमार व सुदामा तांती के पुत्र जयपाल कुमार को फाइनेंस के नाम पर ठगी करते गिरफ्तार किया है.

बताया गया कि युवक ठगी करने में मशगूल थे. इसी दौरान सामान्य कपड़ों में रहे पुलिसकर्मी पहुंचे. इस कारण पुलिस की भनक युवकों को नहीं लगी और मौके से ही दबोचे गये. हालांकि, कुछ साइबर अपराधी भागने में भी सफल हो गये, जिसकी गिरफ्तारी हर हाल में यथाशीघ्र की जायेगी.

चार मोबाइल व कस्टमर डाटा बरामद

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से कीमती छह मोबाइल व 13 पेजों का कस्टम डाटा बरामद किया गया. सोमवार को सभी छह शातिरों ने ठगी धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. बताया गया कि जिस स्थान से इन छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, वहां से कई साइबर अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल भी रहे. प्रेसवार्ता के दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी व थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIPIN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >