फोटो कैप्शन– जांच करने पहुंची पुलिस प्रतिनिधि, पकरीबरावां धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौल-श्यामदेव पथ पर शनिवार की शाम सड़क किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के अनुसार शव एक नवजात बच्ची का है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को वहां किस परिस्थिति में छोड़ा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी

सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी
Copied link
NAWADA NEWS.धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौल-श्यामदेव पथ पर शनिवार की शाम सड़क किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.