नवादा के चार इंटर विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर का समापन, अनुशासन और स्वावलंबन का दिया संदेश

नवादा में छह दिवसीय स्काउट-गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया. इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता और चारित्रिक विकास को बढ़ावा देना था. प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी कौशल सिखाए गए.

Nawada News : नवादा विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता एवं चारित्रिक विकास के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में आयोजित छह दिवसीय स्काउट-गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. यह प्रशिक्षण इंटर विद्यालय नारदीगंज, इंटर विद्यालय ओड़ो, इंटर विद्यालय संभड़ी एवं सरदार पटेल इंटर विद्यालय कोननपुर में आयोजित किया गया.समापन कार्यक्रम जिला सचिव राम अक़वाल शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ.

स्काउट जीवनभर काम आने वाली सीख देता है

इंटर विद्यालय नारदीगंज में आयोजित समापन समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्काउट-गाइड विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वावलंबन और चारित्रिक सद्भावना का विकास करता है। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने और प्रशिक्षण से मिली सीख को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत ईचा गुट्टू ने किया. समारोह में पूर्व प्राचार्य अर्जुन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

प्रशिक्षण में सिखाए गए जीवनोपयोगी कौशल

जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को झंडा गीत, नियम-प्रतिज्ञा, प्रार्थना, प्राथमिक उपचार, रस्सी एवं गांठ बांधने की तकनीक, स्वच्छता अभियान, बाल विवाह उन्मूलन, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचाव, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और जल-जीवन-हरियाली जैसे विषयों की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, साहसी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है.

कई विद्यालयों में हुआ समापन समारोह

इंटर विद्यालय संभड़ी में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार वर्मा और प्राचार्य सुबोध कुमार, जबकि इंटर विद्यालय ओड़ो में प्राचार्य लक्ष्मीकांत लागुरी उपस्थित रहे. सरदार पटेल इंटर विद्यालय, कोननपुर में पूर्व विधायक प्रदीप महतो, मुखिया रणजीत कुमार सिन्हा तथा प्राचार्य आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

प्रशिक्षण में स्काउट प्रशिक्षक संतु कुमार, राजीव कुमार, सौरभ गिरी तथा सहायक गाइड कैप्टन शिवानी एवं अंजलि कुमारी ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में नीतू कुमारी, रीता कुमारी, समीर खान, संतोष कुमार, राजन राय, रूपेश, जसीम, आर्यन चौधरी, वरुण कुमार, वंदना, अर्चना और विनोद रविदास सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >