सावन में नवादा के कांवरियों को मिलेगी मुफ्त भोजन और AC हॉल की सुविधा, 30 जुलाई से लगेगा सेवा शिविर

सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए नवादा में 30 जुलाई से एक विशेष सेवा शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, वातानुकूलित हॉल में रात्रि विश्राम और वाहन पार्किंग जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी.

Nawada News : सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए नवादा शहर के अस्पताल रोड स्थित शीतला मंदिर परिसर में कांवरिया सेवा समिति की ओर से 30 जुलाई से सेवा शिविर लगाया जाएगा. शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, एसी हॉल में रात्रि विश्राम तथा वाहन पार्किंग सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

30 जुलाई से शुरू होगा सेवा शिविर

समिति के अधिकारी एवं होम लाइट के संचालक महेंद्र कुमार ने बताया कि सावन की शुरुआत के साथ 30 जुलाई से सेवा शिविर का संचालन शुरू होगा. शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवरियों के लिए भोजन, रात्रि विश्राम के लिए वातानुकूलित हॉल और वाहनों की सुरक्षित पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है.

वर्षों से जारी है सेवा का सिलसिला

महेंद्र कुमार ने बताया कि कांवरिया सेवा समिति पिछले कई वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी है. हर वर्ष बड़ी संख्या में कांवरियों को इस शिविर का लाभ मिलता है. इस बार भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

शिविर की तैयारी अंतिम चरण में

शिविर को सफल बनाने के लिए समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं. नवादा-देवघर मुख्य मार्ग पर लगने वाले इस सेवा शिविर के लिए पंडाल निर्माण और अन्य आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

बैठक में अशोक कुमार गुप्ता, मुन्ना कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, सोनू कुमार, संतोष कुमार, बीनू जी, संजय मिश्रा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >