मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के लिए 2201 लाभुकों की अनुशंसा

किसानों की सुविधा के लिए सिंचाई योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

किसानों की सुविधा के लिए सिंचाई योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई. बुधवार को बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत 3617 लाभुकों को स्वीकृति मिली थी, जिनमें से 2400 लाभुकों ने नलकूप लगाने कर अपना दावा वेबसाइट पर किया. इनमें से 2201 की अनुशंसा कर दी गयी है, जिनका भुगतान किया जा रहा है. शेष अनुशंसा एवं दावा विभाग द्वारा पोर्टल खुलने के बाद किया जा सकेगा. डीएम ने कहा कि विभाग का पोर्टल खुलते ही शेष दावों को स्वीकृत करते हुए नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाये. इस समीक्षा के क्रम में सतही सिंचाई योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 08 योजनाएं पूर्ण कर ली गयी है. डीएम ने निर्देश दिया कि आगामी बरसात से पहले सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाये, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके. बैठक के अंत में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में विभागीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सहायक अभियंता राकेश कुमार, बैद्यनाथ कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >