सिरदला में 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

Nawada news. नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में एक बार फिर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है. निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह राजस्व कर्मचारी रंजीत पासवान को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.

जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया के एवज में ली रिश्वत कैप्शन – कर्मचारी को गिरफ्तार कर ले जाती निगरानी की टीम. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में एक बार फिर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है. निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह राजस्व कर्मचारी रंजीत पासवान को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कर्मचारी जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया के एवज में रिश्वत ले रहा था. जानकारी के अनुसार, चौकिया पंचायत अंतर्गत बनियाडीह निवासी उमेश कुमार ने निगरानी विभाग को शिकायत दी थी कि एक राजस्व कर्मचारी छह डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी डीएसपी आदित्य राज के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपित कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों धर दबोचा. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. डीएसपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. गिरफ्तार कर्मचारी मूलरूप से गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित बंदा बरदांग गांव का रहने वाला है. ढाई वर्ष पहले राजस्व कर्मचारी के रूप में बहाल होकर सिरदला अंचल में तैनात हुआ था. बीच में तीन माह के लिए अकबरपुर अंचल में भी कार्य किया था. तीन माह के बाद वापस सिरदला अंचल में ट्रांसफर होकर पहुंचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHUTOSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >