राशन कार्ड में ई-केवाईसी को लेकर समीक्षा बैठक, डीलरों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Nawada News : रजौली में राशन कार्ड ई-केवाईसी और नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू. डीलरों को दिए गए निर्देश, घर बैठे ऐप से भी करा सकते हैं सत्यापन.

Nawada News : रजौली प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के सभी विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाना और नए सदस्यों के नाम जोड़ने से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था.

सभी लाभुकों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

बैठक के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी लाभुकों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड से संबंधित आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों को ई-केवाईसी के प्रति जागरूक करें और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराएं.

दो तरीकों से करा सकते हैं ई-केवाईसी

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि लाभुकों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी कराने के दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं. पहले विकल्प के तहत लाभुक अपने जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं. वहीं दूसरे विकल्प के तहत लाभुक 'मेरा ई-केवाईसी' मोबाइल ऐप का उपयोग कर घर बैठे स्वयं अपना सत्यापन पूरा कर सकते हैं. अधिकारियों ने डीलरों से दोनों व्यवस्थाओं की जानकारी अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुंचाने की अपील की.

6 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध मिले 4500 आवेदन

बैठक में नए राशन कार्ड बनाने और पात्र सदस्यों का नाम जोड़ने की प्रगति की भी समीक्षा की गई. प्रखंड में इसके लिए 6 हजार आवेदन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक करीब 4500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इनमें से लगभग 1500 आवेदनों को ऑनलाइन पंजीकृत किया जा चुका है. शेष आवेदनों को भी जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड और पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

बैठक में दर्जनों डीलर रहे मौजूद

बैठक में नवशीष साव, बोलेंद्र प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, ललन गुप्ता, सच्चिदानंद प्रसाद, मदन रजक, योगेंद्र पासवान, राजीव रजक, कुंदन कुमार, प्रमोद अग्रवाल और दामोदर यादव समेत दर्जनों जन वितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद रहे.

Also Read : औरंगाबाद में चार वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार, 19 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >