रजौली में चोरी की बाइक बरामद, चोर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Nawada News : रजौली के बभनटोली गांव से चोरी हुई पैशन प्रो बाइक को पुलिस ने बिराज गांव से बरामद कर लिया है. चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जांच जारी है.

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोर अब घर के बाहर खड़ी बाइक को भी निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला बभनटोली गांव का है, जहां घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई. हालांकि पुलिस की सक्रियता से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है, लेकिन आरोपी अब भी फरार हैं.

सुबह उठने पर गायब मिली बाइक

बभनटोली निवासी राजदेव प्रसाद सिंह के पुत्र श्रीराम शर्मा ने रजौली थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि 30 जुलाई की रात उन्होंने अपनी काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या- BR27D9740) घर के दरवाजे पर खड़ी की थी. सुबह उठने पर बाइक वहां नहीं मिली. काफी खोजबीन के बावजूद जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर

बिराज गांव से बरामद हुई चोरी की बाइक

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. अनुसंधान के दौरान थाने में पदस्थापित एएसआई रवि कुमार ने चोरी की बाइक को थाना क्षेत्र के बिराज गांव से बरामद कर लिया.

Also Read : डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है, लेकिन चोरी की घटना में शामिल आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है और बाइक चोरी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Also Read : पति को छोड़ प्रेमी संग गई, मर्डर कर सूटकेस में डाल दिया; तस्वीरों में लव स्टोरी का दर्दनाक 'द एंड'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >