रजौली की अनीशा मेहता ने विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान, ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने दिखायी वैज्ञानिक सोच

रजौली स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047' विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ. उच्च विद्यालय अमावां की छात्रा अनीशा मेहता ने प्रथम स्थान हासिल किया और जिला स्तर पर रजौली का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Science Seminar: शिक्षा विभाग के तत्वावधान में रजौली स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047, संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भावी भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किये.

अनीशा मेहता ने हासिल किया प्रथम स्थान

कड़ी प्रतिस्पर्धा और विशेषज्ञों के मूल्यांकन के बाद उच्च विद्यालय अमावां की छात्रा अनीशा मेहता ने उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के साथ प्रथम स्थान हासिल किया. इसी विद्यालय की राजनंदनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरैला के छात्र अभिनव राज तृतीय स्थान पर रहे.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी रजौली का प्रतिनिधित्व

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली अनीशा मेहता अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रजौली प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता की राष्ट्रव्यापी श्रृंखला के अंतिम पड़ाव के तहत राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगामी 30 अक्टूबर 2026 को नेशनल साइंस सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना उद्देश्य

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन और मार्गदर्शन में प्रखंड लेखपाल रवींद्र कुमार, प्रखंड आईसीटी कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार सहित विज्ञान शिक्षक अजय कुमार गुप्ता, रश्मि रंजन, वीरेंद्र कुमार घोष एवं रवींद्र कुमार ने प्रमुख भूमिका निभायी. शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार मनीष देव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >