रजौली व्यवसायिक संघ की कार्यसमिति बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

Nawada News : रजौली व्यवसायिक संघ का तीन साल का कार्यकाल पूरा, संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा के लिए 31 तारीख को ठाकुरबारी में होगी विशेष महाबैठक.

Nawada News : रजौली व्यवसायिक संघ के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में सुखदेव कैरियर सेंटर में विशेष कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार ने की. इस दौरान पिछले तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई.

31 अगस्त को ठाकुरबारी में होगी आम साधारण बैठक

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अगस्त को रजौली स्थित ठाकुरबारी में व्यापक आम साधारण बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में रजौली के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को एक मंच पर एकजुट करने, संगठन को सशक्त बनाने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में काम करने पर विचार किया जाएगा.

बैठक में तय होगी संघ के पुनर्गठन और चुनाव की रूपरेखा

अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद नियमानुसार संघ के पुनर्गठन और चुनाव की प्रक्रिया अपनायी जाती है. उन्होंने बताया कि संघ के पुनर्गठन और चुनाव को लेकर रूपरेखा तथा आगे की तिथि 31 अगस्त को होने वाली आम बैठक में सभी व्यवसायियों की सहमति से तय की जाएगी.

व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का संकल्प

बैठक में संघ के संरक्षक दिलीप कुमार, नवशीश कुमार और आनंद कुमार नटरु के मार्गदर्शन में सचिव चंदन कुमार सेठ, मनोज कुमार, हेमंत कुमार, राजू कुमार, ऋतिक कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, संतोष लाल, पवन साह, सुबोध साह, अजय सेठ सहित कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने और इसके विस्तार का संकल्प दोहराया.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार मनीष देव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >