नवादा में जनसुनवाई अभियान तेज, 19 मामलों की सुनवाई; कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

नवादा में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर व्यापक जनसुनवाई का आयोजन किया गया. ग्राम से लेकर जिला स्तर तक लोगों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकारियों ने त्वरित समाधान के निर्देश दिए. जमीन, मुआवजा और रास्ता विवाद प्रमुख मुद्दे रहे.

Nawada Jansunwai : नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर सोमवार को जिले भर में व्यापक स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया. ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. इस पहल से लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ता नजर आया.

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शम्भू शरण पाण्डेय ने की. इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं.

19 मामलों की हुई सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया.

अधिकारियों ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जमीन, मुआवजा और रास्ता विवाद प्रमुख मुद्दे

जनसुनवाई में कई तरह की समस्याएं सामने आईं. नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुवन निवासी प्यारे यादव ने मुआवजा भुगतान को लेकर शिकायत दर्ज कराई. वहीं अकबरपुर थाना क्षेत्र के डेरमा गांव की धरमिंता देवी ने रास्ता अवरुद्ध किए जाने की समस्या उठाई.

इसके अलावा रजहट निवासी मैहरोज अहमद ने नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, जबकि चेता बिगहा के उपेन्द्र प्रसाद ने जमीन विवाद से जुड़ा मामला अधिकारियों के सामने रखा. अन्य परिवादियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं रखीं.

पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शम्भू शरण पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना और प्रशासन तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना है.

प्रखंड से पंचायत स्तर तक हुई सुनवाई

जिला मुख्यालय के साथ-साथ सदर और रजौली अनुमंडल सहित जिले के सभी प्रखंड, अंचल, थाना और पंचायत स्तर पर भी जनसुनवाई आयोजित की गई. हर जगह लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया.

इस पहल से यह साफ है कि प्रशासन लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उन्हें समय पर राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >