हनुमान प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा

नवादा न्यूज : तुरियाडीह गांव में तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा सह हवन यज्ञ शुरू

नवादा न्यूज रू तुरियाडीह गांव में तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा सह हवन यज्ञ शुरू

प्रतिनिधि, कौआकोल़

प्रखंड की सोखोदेवरा पंचायत के तुरियाडीह गांव में स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमंत प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय हवन यज्ञ बुधवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. कलशयात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण करते सोखोदेवरा बड़ी तालाब के पास पहुंची, जहां जल भराई के कार्य के बाद पुनः यज्ञ मंडप पहुंची. मंडप में विधिवत कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू हुई. समाजसेवी सह योग गुरु व स्वदेशी संस्कार संस्थान के प्रबंधक निदेशक योगी त्यागनाथ ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हो रहे तीन दिवसीय यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका जहिंद्र प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी निभा रही हैं, जबकि यज्ञ के मुख्य आचार्य पंडित सुगम पांडेय हैं. यज्ञ आचार्य सुगम पांडेय ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के पहले दिन कलशयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवाश एवं संध्या आरती, दूसरे दिन गुरुवार को वेदी पूजन एवं अनाधिवाश तथा यज्ञ के तीसरे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को हनुमान प्रतिमा का नगर भ्रमण, प्राणप्रतिष्ठा, हवन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा. यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण रामेश्वर प्रसाद, पूर्व उप मुखिया सुधीर कुमार, ललिता देवी, निर्मला देवी, रवि भूषण, रामचंद्र कुमार, शशिभूषण कुमार आदि लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DASHRATH MISTRI

DASHRATH MISTRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >