नवादा: पकरीबरावां में LJP(R) को मिला नया प्रखंड अध्यक्ष, प्रणव दीप कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड में युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव दीप कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उन्हें पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

Nawada News : नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के डुमरावां गांव निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव दीप कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन को प्रखंड स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी.

संगठन के भरोसे पर खरा उतरने का किया वादा

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष प्रणव दीप कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

प्रणव दीप कुमार ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेंगे. साथ ही जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे.

राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रणव दीप कुमार के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर जदयू नेता नवलेश कुमार राकेश, दिलीप कुमार रंजन, लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं बुधौली पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण सिंह, संत कुमार शर्मा, नीरज कुमार राकेश, पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार, अभय सिंह सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishwanath Kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >