बेलखुंडा गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में खुदाई का काम शुरू करते स्थानीय मजदूर.
नवादा में कब्र से निकाला गया युवती का शव
नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद दफनाए गए शव को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकलवाया.
जमीन खोदकर शव तक पहुंचने का प्रयास करते मजदूर, पास खड़े जांच अधिकारी.
चंडीगढ़ से आई एक कॉल ने खोला राज
मृतका की बहन ने चंडीगढ़ से फोन कर पुलिस को हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती में शव को बाहर निकालने का आदेश दिया.
खेत-खलिहान के पास जमीन पर बैठकर रोती और बिलखती मृतका की महिला परिजन व ग्रामीण.
परिजनों में पसरा मातम और दहशत
घटना के बाद से गांव और पीड़ित परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाबल और जांच प्रक्रिया को दूर से देखते अधिकारी.
पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गांव में किसी भी तरह के तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.
घटना स्थल के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मी.
मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़
इस हैरान कर देने वाली घटना की खबर मिलते ही बेलखुंडा गांव के आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जुट गए। शव को अब पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.