चिल्हिया बिगहा गांव में जेसीबी मशीन से नाले की करायी गयी सफाई

खबर का असर : मुखिया ने निजी खर्च कर नाले की करायी सफाई

नवादा नगर. जिले के सदर प्रखंड कादीरगंज के पंचायत चिल्हिया बिगहा गांव की दुर्दशा पर प्रभात खबर में तीन अगस्त सोमवार को प्रमुखता से खबर छापी गयी थी. इसका असर पंचायत में देखने को मिला. इस पंचायत के मुखिया ने प्रभात खबर में खबर छपने के बाद फिलहाल जेसीबी से नाले की सफाई कराते हुए मुख्य रास्ते से जलजमाव को खत्म करा दिया. इस रास्ते के मरम्मती को लेकर योजना में भी डाल दिया गया है. इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है. ग्रामीणों ने कहा की दो साल बाद इस रास्ते को ठीक किया गया है. वर्तमान मुखिया को दिया धन्यवाद. मुखिया पिंकी कुमारी ने कहा इस नाले को योजना में ले लिया गया है. स्वीकृति मिलने के बाद जल्दी नाली-गली का निर्माण कर लिया जायेगा. फिलहाल निजी खर्च कर जेसीबी से नाले की सफाई कर जलजमाव से ग्रामीणों को निजात दिला दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >