आवेदन लेने के तुरंत बाद शिक्षकों के लंबित वेतन का हुआ भुगतान

NAWADA NEWS.बकाया वेतन भुगतान से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त होते ही शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान कराया. सोमवार को स्थानीय प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल परिसर में आयोजित विशेष शिविर सह शिक्षक मेला में शिक्षकों की भारी भीड़ उमड़ी.

जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार व स्थापना डीपीओ की पहल को शिक्षकों ने सराहा फोटो कैप्शन- प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में लगे शिविर में शामिल शिक्षक प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय बकाया वेतन भुगतान से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त होते ही शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान कराया. सोमवार को स्थानीय प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल परिसर में आयोजित विशेष शिविर सह शिक्षक मेला में शिक्षकों की भारी भीड़ उमड़ी. यह शिविर जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार और स्थापना डीपीओ की पहल पर लगाया गया था. दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक चले शिक्षक मेले में जिले में पदस्थापित बीपीएससी टीआरइ-1, टीआरइ-2 व टीआरइ-3 के शिक्षक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं विशिष्ट शिक्षक उपस्थित हुए. शिविर के दौरान वेतन संरक्षण से संबंधित बकाया राशि, स्थानांतरण के बाद योगदान तिथि से लंबित वेतन तथा ऑनबोर्डिंग के बाद 2, 4, 5 या 6 दिन के बकाया वेतन से जुड़े मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. आवेदन पत्र सभी आवश्यक साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किये गये, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से वेतन भुगतान लंबित था, जिसे शिक्षक मेले के माध्यम से दूर किया गया. इस दौरान शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे राहत देने वाला कदम बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >