नवादा सदर अस्पताल में 33 तरह की मुफ्त जांच, प्रतिदिन 500 से ज्यादा मरीजों का हो रहा ब्लड टेस्ट

नवादा सदर अस्पताल का पैथोलॉजी विभाग 24 घंटे मरीजों को 33 तरह की ब्लड जांचें मुफ्त प्रदान कर रहा है। प्रतिदिन 500 से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है, लेकिन स्थान की कमी एक चुनौती है।

Nawada News: नवादा सदर अस्पताल का पैथोलॉजी विभाग मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने में अहम भूमिका निभा रहा है. अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक मरीजों के ब्लड टेस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं.

24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है नि:शुल्क सुविधा

सदर अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी और प्रसूति (मैटर्निटी) विभाग समेत सभी वार्डों के मरीजों के लिए 24 घंटे ब्लड टेस्ट की सुविधा चालू रहती है. अस्पताल में वीडीआरएल, ब्लड शुगर, यूरिया, बीटी-सीटी, यूरिन, डेंगू और कालाजार समेत कुल 33 तरह की जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं.

बीते वित्तीय वर्ष में करीब दो लाख मरीजों की हुई जांच

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 1,99,656 मरीजों का ब्लड टेस्ट किया गया. इनमें अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा 19,839 मरीजों की जांच हुई, जबकि जून महीने में सबसे कम 12,254 मरीजों के सैंपल लिए गए.

महीनेवार आंकड़ों पर एक नजर

  • अप्रैल: 15,020
  • मई: 13,548
  • जून: 12,254
  • जुलाई: 15,238
  • अगस्त: 18,544
  • सितंबर: 18,749
  • अक्टूबर: 19,839
  • नवंबर: 18,761
  • दिसंबर: 17,259
  • जनवरी: 17,404
  • फरवरी: 16,260
  • मार्च: 16,780
  • कुल: 1,99,656

स्थान के अभाव से परेशानियां, जल्द बनेगा शेड

पैथोलॉजी विभाग के पास पर्याप्त जगह न होने के कारण मरीजों को धूप, बारिश और ठंड में बाहर पेड़ के नीचे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है.

"मरीजों को नि:शुल्क जांच सेवा दी जा रही है. स्थान की कमी के कारण मरीजों को बाहर इंतजार करना पड़ता है, इसलिए उनके बैठने और शेड की व्यवस्था कराना हमारी पहली प्राथमिकता है." — डॉ. एस. डी. अरैयर, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल नवादा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >