आज होगा पंचायत सरकार भवन भव्य उद्घाटन

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड की पेश पंचायत को एक नया और अत्याधुनिक पंचायत सरकार भवन मिलने जा रहा है. 21 जुलाई को इसका भव्य उद्घाटन होगा. यह भवन ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाएगा.

Nawada News: नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत पेश (पेस) पंचायत को अपना नया और अत्याधुनिक प्रशासनिक 'पंचायत सरकार भवन' मिलने जा रहा है. इस नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन 21 जुलाई मंगलवार को किया जाएगा.

राजगीर पहाड़ के किनारे बना है आधुनिक भवन

यह नया पंचायत सरकार भवन वनगंगा-जेठियन सड़क मार्ग पर पेस गांव के समीप राजगीर पहाड़ के मनोरम किनारे बनाया गया है. इस भवन के शुरू होने से पंचायत के ग्रामीणों को जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र, म्यूटेशन, पेंशन तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सहित क्षेत्र के कई प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शिरकत करेंगे.

पेस पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार उर्फ वेणु यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ग्रामीणों में इसे लेकर भारी उत्साह है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >