कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बियर जब्त

पकरीबरावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पकरीबरावां. शुक्रवार की देर रात को पकरीबरावां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली. पकरीबरावां थानाध्यक्ष ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की केसौरी गांव में शराब की एक बड़ी खेप मंगायी गयी है. सूचना सत्यापन के बाद छपेमारी की गयी. पुलिस ने एक कार संख्या जेएच 01डी एक्स 0315 की तलाशी ली गयी. पुलिस ने पाया की कार में 180 एमएल की 86 पीस बियर व 375 एमएल की 15 पीस अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान केसौरी गांव के ओंकार कुमार के पुत्र किसलय कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >